खिड़की की टूटी हुई जाली दिकाता सुरेंद्र।
- फोटो : ORAI
आटा। ग्राम अटरिया में चोरों ने धावा बोल दिया। चार घरों से चोर हजारों का माल समेट ले गए। सुबह जब घरवाले उठे तो बिखरा सामान, टूटी जालियां देखकर दंग रह गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की गश्त न के बराबर है। पुलिस घटना होने के बाद ही आती है।
गांव निवासी दयाशंकर अहिरवार की दुकान की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे चोर पूरी तिजोरी ही उटा ले गए। तिजोरी में 70000 रुपये कीमत का समान ले गए। इसके बाद राजवीर के घर से लगभग 15000 रुपये की नगदी ले गए। यहां भी घरवालों को वारदात का पता नहीं चल सका। इतना ही नहीं चोरों ने गांव के ही सुरेंद्र अहिरवार के यहां दीवार में लगी खिड़की की जाली तोड़कर कमरे में रखे करीब 5000 रुपये पार कर दिए। इसके बाद गांव के ही तुला राम अहिरवार के यहां से भी लगभग दस हजार का सामान चोर समेट ले गए। शनिवार की सुबह जब ग्रामीण उठे तो एक ही रात में एक ही गांव से चार-चार घरों में चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर आटा पुलिस भी पहुंची और चोरों की तलाश करने लगी। चोर तो हाथ नहीं लगे पर दयाशंकर की दुकान की खाली तिजोरी कुछ दूरी पर पड़ी मिली। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस की गश्त होती तो चोर पकड़ भी लिए जाते। वही ंआटा पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।