फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से कुए में गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। खेत से लौट रहा युवक गांव में कुएं के पास खड़े जानवरों को हटा रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों ने उसे कुएं में गिरते देख शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर आ गए। युवकों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दहगुवां गांव निवासी मजदूर रामजीवन रजक (32) बुधवार की देर शाम खेतों से जानवर चराकर घर लौट रहा था। गांव में कुएं के पास उसके जानवर खड़े हो गए। वह जानवरों को हांकने के लिए कुएं पर चढ़ा। तभी उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण आ गए और रामजीवन को कुएं से निकालने में जुट गए। चारपाई में रस्सी बांधकर कुछ युवकों को कुएं में उतारा। लगभग एक घंटे की मेहनत के बाद उसे बाहर निकाल लिया। पर पानी में डूबने से उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उसकी आठ साल पहले शादी हुई थी। वह मजदूरी करके पत्नी आशादेवी, बेटा अंकित व बाबू का भरण पोषण करता था। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदकर जान दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें