फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के तिरही व बरही गांव के लोगों के बीच मारपीट हुई। इसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। मामले की सू्चना पर कालपी व कदौरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तिरही गांव के लगभग 12 लोग बाइकों से शनिवार की देर शाम बरही गांव में पहुंचे। गालीगलौज कर वहां बैठे लोगों के साथ नशेबाजी में मारपीट करने लगे। जिस पर बरही गांव के कुछ लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं माने और मारपीट करने लगे। इसके बाद बवाल बढ़ गया और दोनो ओर से लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिस पर कालपी पुलिस व कदौरा का पुलिस बल भी बरही गांव पहुंचा। लेकिन तब तक तिरही गांव के लोग वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद तिरही गांव मे आरोपियों की तलाश में दबिश दी और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, बरही गांव के देव सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की शाम को वह अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी गजराज, पवन यादव, धनराज ,गुलाब ,रामबाबू ,अर्जुन ,दशरथ ,संदीप सहित लगभग 20 लोग शराब पीकर आये और गालियां देने लगे। मना करने पर उक्त लोग कुछ देर बाद लाठी डंडा कुल्हाड़ी व तमंचा लेकर घर में घुस आये और उसे मारपीट करने लगे। जिस पर पड़ोस के नीलेश, मुकेश, अभिषेक, संदीप ,धर्मेंद्र, उर्मिला आदि लोग आ गए। तो उक्त आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान पत्नी उर्मिला के गले में पड़ा मंगलसूत्र तोड़ लिया। घर मे रखे जेवरात व 25 हजार रुपये लूट लिए। उधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में दबंगई के चलते दोनों पक्षों में सिर्फ मारपीट हुई है बाकी आरोप निराधार हैं ,जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें