फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक विहीन निर्माण पर बाशिंदे ने रूकवाया निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कस्बे के मोहल्ला सिद्धार्थनगर में मानक विहीन सड़क का आरोप लगाते हुए बाशिंदों ने काम रुकवा दिया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि कई बार घटिया निर्माण की शिकायत की जा चुकी थी। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हुई है। मामले की शिकायत अधिशासी अधिकारी से की तो उन्होंने जांच के निर्देश दिए। फिलहाल निर्माण कार्य अभी शुरू नही किया जा सका है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सिद्धार्थनगर में डूडा विभाग के अंतर्गत शान मोहम्मद के मकान से जियाउद्दीन के दरवाजे तक सीसी सड़क व नाली का निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार खड़ंजा के पुराने ईंट से साइड वॉल व बिना बेस के निर्माण कराया जा रहा है। बाशिंदों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व नगर पंचायत के अधिकारियों से की थी। शिकायत के बाद ठेकेदार ने गुणवत्ता में सुधार नहीं किया। जिससे नाराज बाशिंदों ने शुक्रवार को काम रुकवा श्रमिकों को भी भगा दिया। आक्रोशित बाशिंदों ने हंगामा करते हुए नारेबाजी की। मोहल्ले के राजा भैया, अरविंद, गिरिजा देवी, सोभारानी आदि ने आरोप लगाया कि निर्माण शुरू होते ही शिकायत की गई थी, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थिति यह है कि शिकायत के बाद कोई भी अधिकारी मौके पर निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा। आरोप है कि ठेकेदार खड़ंजे के पुराने ईंट को उखाड़कर उसी से साइड वॉल बनवा रहा है। साथ ही मसाला न डलवा कर उसमें मिट्टी भरवा रहा है। सभासद विजय कुमार ने बताया कि उन्होंने को इसकी शिकायत डूडा विभाग से लेकर नगर पंचायत कार्यालय में की थी, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई है। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा की डूडा विभाग के अंतर्गत 13 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण में गुणवत्ता की शिकायत मिली है। जांच करवा कर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-----------
ट्रांसफार्मर से तेल चोरी
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम अलीपुर में स्थित सरकारी नलकूप संख्या 157 लगा हुआ है। शुक्रवार रात चोरो ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया। सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीओ ऋषभ राजपूत को दी। सूचना पर पहुंचे अवर अभियंता देवेन्द्र नाथ बाजपेई ने निरीक्षण कर थाने में अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें