फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के भागे प्रेमी युगल, लड़की ने खाया विषाक्त, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी युगल शनिवार की रात को घर से भाग गया। कनपुरा के पास एक बाग में लड़की को बेहोशी हालात में देख किसानों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गोहन पुलिस ने प्रेमी युगल को कब्जे में लेकर पूछताछ की। गोहन पुलिस ने प्रेमी युगल को माधौगढ़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया। लड़की के पिता की तहरीर पर कोतवाल ने प्रेमी एवं प्रेमी के पिता को हिरासत में ले लिया है। लड़की का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रामेतपुरा गांव से शनिवार रात बीएससी की छात्रा किरन प्रेमी संग भाग गई। रविवार की शाम गोहन थाना क्षेत्र के गांव कनपुरा के पास एक बाग में लड़की को बेहोशी हालात में देख खेतों में काम कर रहे किसानों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे गोहन एसओ राजीव कुमार सिंह ने प्रेमी युगल को कब्जे में लेकर पूछताछ की। लड़की ने बताया कि उसने जहर खा लिया है। पुलिस ने आननफानन में सीएचसी में भर्ती कराया। लड़की की हालात खराब देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पिता की तहरीर पर कोतवाल प्रवीन कुमार ने प्रेमी व उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें