फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर फूंका

विज्ञापन
घटना के बाद जलाया गया ट्रैक्टर। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
बावली। बुआ की शादी से लौट रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। साथ ही आसपास की दुकानों में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस की जीप को भी आक्रोशित लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बवाल की सूचना पर एएसपी, सीओ और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और बवाल कर रहे लोगों को हिरासत में लेकर स्थिति को काबू किया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी अनिल निषाद (27) दिल्ली में मजदूरी करता था। बुधवार को बुआ की शादी कुठौंद स्थित एक गेस्ट हाउस में थी। वह देर रात वह बाइक से कुठौंद से गांव जा रहा था। कस्बे में जालौन-औरैया हाइवे पर
माधौगढ़ तिराहा के पास उसकी बाइक ईंट लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ गई। ट्रैक्टर उनको रौंदते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी ओमवीर (27) निवासी टिकरी गांव गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। हादसे की सूचना जैसे ही युवक के गांव पहुंची तो गांव से 14 लोग मौके पर पहुंचे और टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर में आग लगा दी। इसके बाद उन्होंने आसपास मौजूद दुकानों में भी तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे एएसपी असीम चौधरी, कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी असीम चौधरी का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

----------------
स्नेहलता का हाल बेहाल
अनिल दो भाइयों में बड़ा था। पिता की मौत पहले हो चुकी है। उसकी शादी पिछले साल स्नेहलता से हुई थी। उसको अभी कोई संतान नहीं है। उसकी मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
------------------
इन दुकानदारों को हुआ नुकसान
हादसे के बाद हुए बवाल में मुन्ना शुक्ला की जनरल स्टोर की दुकान में तीस हजार का, सोनू यादव की मिठाई की दुकान में पचास हजार, आशीष गुप्ता की मिठाई और कोल्डड्रिंक्स की दुकान में साठ हजार, प्रिंस गुप्ता की फास्ट फूड की में दस हजार, चन्द्रशेखर की फल की दुकाम में बीस हजार और दिनेश की मिठाई की दुकान में दस हजार का नुकसान हुआ है। दुकानदारों ने थाने में तहरीर दे दी है।
--------------------
हाइवे पर लगा जाम
हादसे के बाद बवाल होने पर औरेया-उरई हाइवे पर लंबा जाम जाम लग गया। कुठौंद में हाइवे पर दोनों तरफ सैकड़ों वाहन ठहर गए। जाम लगने से भीषण गर्मी में लोग काफी परेशान हो गये। बवाल काबू करने के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके जाम खुलवाया।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें