एट। बैक करा रहा खलासी डंपर के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं डंपर चालक मौके से भाग गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों व वाहन मालिक को दी है।
थाना क्षेत्र के झांसी कानपुर हाईवे स्थित एट टोल प्लाजा के पास बने ढाबे पर गुरुवार की रात डंपर बैक करवाते समय खलासी पर चढ़ गया। हादसे में खलासी नीरज अहिरवार (28) निवासी कारी थाना जिला टीमकगढ़ मध्यप्रदेश की मौत हो गई। हादसा होते ही टोल कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। थाना पुलिस का कहना है कि परिजन अगर तहरीर देते है तो कार्रवाई की जाएगी। डंपर चालक की तलाश की जा रही है।