कालपी। संदिग्ध हालात में युवती ने कुएं में कूदकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के कुरहना गांव निवासी कमलेश अहिरवार की बेटी कुमकुम (20) शुक्रवार की सुबह घर से निकली और कुएं में कूद गई। नजारा देखकर ग्रामीण आननफानन में रस्सियों के सहारे कुएं में उतरे और लड़की को कुएं से बाहर निकाला। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बाबत जानकारी ली। वही कुछ ग्रामीणों ने बताया कि लड़की की शादी इसी माह थी । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।(संवाद)
-------------------
गांजा समेत पकड़ा
कालपी। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान छौंक गांव निवासी रामदर्शन को गांव के बाहर से पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया। (संवाद)