फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलवाई की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बावली। संदिग्ध हालात में युवक की तबियत बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी होने पर वह उसे जिला अस्पताल औरैया ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी धीरू (25) हलवाई का काम करता था। शनिवार की शाम वह घर आया और उसकी हालत बिगड़ गई। अचेतावस्था में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह 15 दिन से धर्मपुरा गांव में काम करने गया था। शनिवार की शाम को ही घर लौटा था। उसके पास रुपये भी नहीं थे। आरोप लगाते हुए बताया कि वहीं पर किसी ने उसे कुछ खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। वह दो भाइयों में बड़ा था। पिता सर्वेश कुमार, भाई रानू सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें