फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर मिले चिकित्सकों के वेतन रोका, स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबई एवं नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुर्खी का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुर्खी में चिकित्सक नहीं मिले। इस पर सभी का एक दिन का वेतन काटकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबई में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ वीर प्रताप सिंह तो मौजूद मिले लेकिन सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। इस पर सीएमओ ने फटकार लगाई। आयुष चिकित्सक द्वारा 20 मरीज देखे गए थे। जबकि प्रभारी ने सिर्फ दो मरीज देखे थे। सीएमओ ने सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अपने तैनाती स्थल पर ही निवास करें। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। बाबई में चिकित्सक डॉ यज्ञदत्त, बीएएम राघवेंद्र सिंह व एआरओ अनिल कुमार गैरहाजिर मिले। इन सभी का भी वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएमओ ने टीकाकरण की भी गति बढ़ाने और दूसरी डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया। सीएमओ ने बताया कि चुर्खी और बाबई केंद्र पर चिकित्सकों के न रहने की शिकायतें मिल रही थी। इस पर निरीक्षण कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें