फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से चोरों ने लाखों के जेवर नगदी किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। छत से चढ़ कर किसान के घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर व नगदी पार कर दिए। देर रात जब किसान जागा तो कमरे का ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। कमरे में फैला पड़ा सामान देखकर उसने अन्य परिजनों को जानकारी दी। वहीं सूूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के पिरौना गांव निवासी किसान प्रमोद खरे उर्फ पप्पू के घर शुक्रवार की देर रात छत के रास्ते से घुसे चोरों ने कमरे की अलमारी तोड़कर पायल, सोने का मंगलसूत्र, हार व पचास हजार रुपये सहित लगभग दो लाख का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने कमरे में कपड़े व अन्य सामान फैला दिया और कुछ सामान घर के बाहर भी फेंककर भाग गए। पप्पू की नींद रात दो बजे खुली तो उसने कमरे का टूटा ताला व फैला सामान देख उसे चोरी की जानकारी हुई। उसने थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष एट प्रदीप कुमार का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें