फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ती धूल से परेशान बाशंदिं ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। उरई-राठ मार्ग पर गांव के पास सड़क पर गिट्टी व डस्ट डालने से दुकानदार और सड़क के किनारे बने मकानों में रहने वाले परेशान है। रविवार की दोपहर लोगों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर बस स्टैंड पर नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

उरई राठ मार्ग पर मुहम्मदाबाद गांव के पास बनी मजार से लेकर बंधौली मोड़ तक सड़क में काफी गड्ढे हो गए हैं। जिससे आए दिन वाहन क्षतिग्रस्त होते रहते हैं। साथ ही हादसे भी हो जाते है। आए दिन जाम के झाम से लोगों को जूझना पड़ रहा था। विभागीय लोगों ने इन गड्ढ़ों को भरने के लिए मिट्टी और डस्ट मिलाकर डाल दी है। वाहनों की आवाजाही के चलते गिट्टी भी उछलकर लोगों को लग रही है। जिससे लोग खासे परेशान हैं। गांव के नवाब अली, अरविंद, चैनू, प्पपू, चरण सिंह आदि ने आक्रोश जताकर बस स्टैंड के पास नारेबाजी की। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है ताकि लोगों को समस्या से राहत मिल सके।
----------------------
फोटो-8-शहीद भगत सिंह चौराहे पर जेहादियों का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद
एबीवीपी ने फूंका जेहादियों का पुतला
उरई। त्रिपुरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री शिवाजी सेन गुप्त पर जेहादियों द्वारा किए गए जानलेवा हमले के विरोध में रविवार को परिषद के कार्यकर्ताओं ने जेहादियों का पुतला फूंका। साथ ही इस तरह की घटनाओं पर लगाम के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए अन्यथा परिषद आंदोलन को विवश होगी।
विज्ञापन

एबीवीपी के जिला संयोजक दीपराज द्विवेदी के नेतृत्व में त्रिपुरा में परिषद के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले के विरोध में शहीद भगत सिंह चौराहे पर नारेबाजी कर पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि परिषद के सदस्यता अभियान के दौरान त्रिपुरा में कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया गया। परिषद इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग करती है। ऐसा न होने पर देशव्यापी आंदोलन को बाध्य होगी। इस दौरान जिला सह संयोजक चित्रांशु, नगर मंत्री हर्ष कौशिक, सत्यम, कन्हैया, शिवम, अर्पित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें