फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ हुई पटप्पेबाजी, कान के बाले व रुपए छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कस्बे में डाकघर एजेंट के घर जा रही महिला के साथ बाइक सवार दो युवकों ने रास्ते में रोक कर कान से सोने के बाले व 100 रुपये छीन लिए और मौके से भाग गए। दिनदहाड़े हुई घटना से हड़कंप मच गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह लगभग 12 बजे कस्बा के मोहल्ला पुरवा कुर्याता निवासी रामश्री गुप्ता नाती की पासबुक लेने डाकघर एजेंट के घर जा रही थी। जैसे ही वह इलाहाबाद बैंक के समीप पहुंची। तभी बाइक सवार दो युवकों ने रास्ते में रोक लिया और डॉक्टर का पता पूछने लगे। मौके पाकर दोनों टप्पेबाजों ने महिला के कान में पहने सोने के बाले व सौ रुपये छीन लिए। तब तक महिला शोर मचाती तब तक दोनों मौके से भाग गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्रनाथ यादव ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। बाइक सवार युवकों की पहचान के लिए बैंक के सीसीटीवी देख कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें