कोंच। थानाक्षेत्र के अंडा गांव के पास नकाबपोश तीन बदमाशों ने तमंचा सटाकर एक युवक से बाइक व नकदी लूट ली। उनके शोर मचाने पर बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
एट कस्बा निवासी प्रशांत सागर बुधौलिया ने बताया कि शनिवार की रात वह अपने गांव गोवर्धनपुरा से बाइक से एट लौट रहे थे। कोंच थानाक्षेत्र के अंडा गांव के पास एक बाइक से आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक लिया। नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा सटाकर उनकी जेब में रखे पांच हजार रुपये व बाइक लूटी और एट की तरफ भाग गए। प्रशांत का आरोप है कि उन्होंने घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी, लेकिन काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं आई। अगर पुलिस सक्रियता दिखाती तो बदमाश पकड़े जाते। कोतवाली प्रभारी बलिराज शाही का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिर भी जांच की जा रही है।