फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा बाइक की भिडंत में वृद्धा की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए। राहगीरों ने आननफानन में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान वृद्धा महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

शहर के पीली कोठी के पास रविवार की दोपहर ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार रामबली (40) व उसकी मां जशोदा (65) निवासी वजीदा उरई सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान जशोदा की मौत हो गई। जबकि बेटे का उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि मां-बेेटे गांव से उरई बाजार करने आए थे। तभी यह हादसा हो गया। उसकी मौत से दो बेटों व तीन बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
------------------
फोटो-27 खंती में पड़ी बाइक।
फोटो-28 घायल रेखादेवी
वाहन की टक्कर से किशोर की मौत, दंपती घायल
झंासी कानपुर हाइवे स्थित पिरौना के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
एट। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती व उसका पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गए। लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े घायलों को राहगीरों ने टोल की एंबुलेंस से मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। जबकि गंभीर रुप से घायल दंपती का उपचार चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

एट थानाक्षेत्र के विरगुवां खुर्द निवासी आशीष (42), पत्नी रेखादेवी (39) व पुत्र राज (15) के साथ रविवार की दोपहर बाइक से उरई जा रहे थे। जब उनकी बाइक झांसी कानपुर हाइवे स्थित पिरौना के पास पहुंची। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक उछलकर खंती में जा गिरी। जबकि दंपती व पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान राज की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घायल आशीष गांव में ही प्राइवेट डाक्टर है। मृतक राज उनका इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें