उरई। बाइक सवार अधेड़ को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के धनौराकलां गांव निवासी किसान छक्कीलाल (50) सोमवार की रात बाइक से उरई से जा रहे थे। जब उनकी बाइक जालौन थाना क्षेत्र के सातमील के पास पहुंची। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पशुपालन कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उसके दो बेटे है। पत्नी सुनीता, बेटे रविशंकर, कृपाशंकर सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं टक्कर मारने वाले वाहन की पुलिस तलाश कर रही है।
---------------------
फोटो-09 रोते बिलखते परिजन। संवाद
खंदक में मिला बाइक सवार किसान का शव
आटा। विवाह समारोह से लौट रहे बाइक सवार किसान का शव सड़क किनारे खंती में मिला। राहगीरों ने बाइक पड़ी देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक उठवाई तो उसके नीचे शव पड़ा देखा। शव देखते ही वहां खड़े लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शव की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि छह माह पहले नीलम के एकलौते पुत्र शिवम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसके बाद पति की मौत से उसको गहरा सदमा लगा है। आटा थाना क्षेत्र के बम्हौरी कलां निवासी अरविंद त्रिपाठी (52) सोमवार को पड़ोस के गांव में विवाह समारोह में गए थे। देर रात गांव लौटते समय उनकी बाइक गांव के पास सड़क किनारे खंती में पड़ी मिली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह अरविंद खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। पत्नी नीलम सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला बाइक अनियंत्रित होकर खंती में गिरने के कारण मौत होने का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।