जालौन। दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की शिकायत महिला ने सीओ से की है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सीओ जालौन को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 27 अप्रैल को वह चौराहे पर खड़ी होकर बस का इंतजार कर रही थी। तभी औरैखी निवासी एक परिचित युवक बाइक से उसके पास आया और उसे छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद सुढ़ार सालाबाद मंदिर के पास बनी कोठी पर ले गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।
वहीं खड़े दूसरे युवक ने उसका वीडियो बना लिया। धमकी दी कि कही शिकायत की तो वीडियो वायरल कर जान से मार देंगे। इसके बाद उक्त लोग रुपये की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोपियों ने उससे डेढ़ लाख कीमत के जेवर व 50 हजार रुपये भी ले लिए। उसने शिकायत कोतवाली में की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने सीओ से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।