फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी इलेक्शन 2022: बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा बोले- राम मंदिर के चंदे से चल रही भाजपा

Fri, 27 Aug 2021 05:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सतीश मिश्रा ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के नाम पर कुछ नहीं हुआ है, जबकि सालों से उसके नाम पर भाजपा चंदा वसूल रही है।
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। भाजपा के साथ सपा और बसपा ने प्रदेश के जिलों में जनता तक अपनी बातों को पहुंचाने के लिए छोटे छोटे सम्मेलन करना शुरु कर दिया है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी की प्रबुद्ध वर्ग की विचार गोष्ठी में उरई स्थित जानकी पैलेस आये बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


सतीश मिश्रा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के नाम पर कुछ नहीं हुआ है, जबकि सालों से उसके नाम पर भाजपा चंदा वसूल रही है। करीब एक साल पहले भूमि पूजन जरूर हुआ था। आज जब मैं साल भर बाद वहां जाकर देखता हूं तो वे पूजन की तीन ईंटे भी नहीं दिखाई दें रही हैं।

लगता है उन्हें भी भाजपा ने उठाकर सरयू में फेंक दिया है। रही बात चंदे की तो भाजपा उसका इस्तेमाल पार्टी चलाने में कर रही है। सिर्फ मंदिर ही नहीं पुरी अयोध्या में विकास नाम की कोई चीज नहीं दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों की सरकारों में ब्राह्मणों का सिर्फ उत्पीड़न ही हुआ है। बसपा ने ही अपनी 2007 की सरकार में ब्राह्मणों के साथ साथ सभी वर्गों के लोगों का सम्मान किया है।
विज्ञापन


बता दें कि बसपा के कार्यक्रम की शुरुआत हंगामे से हुई। जब कुछ बसपाइयों ने बुंदेलखंड प्रभारी लाला राम के नाम पर मुर्दाबाद के नारे लगाते पहुंच गए। यह लोग मुर्दाबाद लिखी तख्तियां भी हाथों में लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें