फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंपायर का कार्य न्यायाधीश की तरह

विज्ञापन
अंपायर के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेते समिति के अध्यक्ष व अन्य। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। उत्तर प्रदेश किकेट एसोसिएशन और जिला क्रिकेट संघ जालौन की ओर से अंपायरों और स्कोरर की कार्यशला आयोजित र्हुइा। तीन दिन चलने वाले कार्यशाला के अंतिम दिन रविवार को परीक्षा होने के बाद वर्ष 2019 के अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। सभी को हाईकोर्ट के न्यायाधीश और यूपीसीए के सचिव ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

कार्यशाला के बाद रविवार को 24 अभ्यर्थियों की परीक्षा हुई। यूपीसीए अंपायर समिति के चेयरमैन मनोज पुंडीर, एसपी सिंह व तरुण कपूर ने खेल संबंधी प्रश्न पूछे। एसएस इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में आयोजित समारोह में वीडियो काफ्रेंसिंग के द्वारा संबोधित करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश अजय भनोट ने कहा कि अंपायर की भूमिका एक जज की तरह होती है। उसे बिना किसी दबाव में आए अपने निर्णय को करना चाहिए। यूपीसीए के सचिव युद्धवीर सिंह ने कहा कि जिला स्तर पर यह एक अच्छा कार्य है। कार्यशाला के लिए सीनियर श्यामबाबू को बधाई देता हूं। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील शुक्ला ने खेल गतिविधियों के संचालन पर खुशी जताते हुए कहा कि खेल के लाभों को समझना चाहिए। पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने आशा जताई कि भविष्य में ऐसा भी हो कि जिले का कोई अंपायर राष्ट्रीय स्तर के मैचों में अंपायरिंग करता दिखे। डीसीए के अध्यक्ष के रविंद्र नायक ने कहा कि खेल के विकास के लिए वह हर पल समर्पित हैं। इस दौरान 2019 की अंपायर परीक्षा में उत्तीर्ण हुए डॉ राकेश द्विवेदी और शाहरूख व स्कोरर सलमान को सर्टिफिकेट व किट देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें