फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 करोड़ की लागत से बनेगी नगर के चार वार्डो में सीसी सडक़े व नाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। नगर के चार वार्डों के बाशिंदों को जल्द ही जल्द भराव व कीचड़ भरे रास्तों से मुक्ति मिलने वाली है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत ने वार्ड के कच्चे रास्तों का सर्वे कराकर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। ईओ ने बताया कि उम्मीद है कि जल्द प्रस्तावों की स्वीकृति के साथ बजट भी मिल जाएगा। जिस पर निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर पंचायत को शासन ने आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिया है। पर उसके बावजूद विकास कार्यों के लिए धनराशि न आने से कई कार्य अधूरे अटके पड़े हैं। कस्बे में कई मोहल्ले ऐसे है जहां मुख्य रास्ते कच्चे पड़े है, जिनमें बारिश की वजह से कीचड़ व जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। कई बार बाशिंदे इन सड़को के निर्माण को लेकर जिलाधिकारी व पालिका ईओ को ज्ञापन दे चुके है। ग्रामीणों की समस्याओं को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और जिलाधिकारी ने ईओ को सडक़ों के निर्माण कराने के निर्देश दिए है। निर्देश मिलते ही पालिका ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नगर के मोहल्ला सिद्धार्थनगर, बमहौरी, व्यासपुरा सीर व इस्लामाबाद के कुछ हिस्सों में सड़कें खराब है। और उसमें बरसात का पानी भर जाता है। उन्होंने अवर अभियंता बृजेन्द्र कुमार को निरीक्षण कर कार्ययोजना व स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए थे। जिस पर जेई ने स्टीमेट बनकार पालिका में दे दिया है। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव शासन को भेज दिए गए है। इसमें करीब 11 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेज गए है। स्वीकृति मिलते ही जल्द ही डूडा विभाग की ओर से निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें