फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव कांग्रेस मजबूती के साथ लड़ेगी

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में वार्ता करते कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल व अन्य। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं यूपी के सह प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव प्रदेश की सभी सीटों पर लड़ेगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भी बनेगी। उन्होंने बताया कि ग्राम कमेटियों का गठन लगभग पूरा कर लिया गया है तथा संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने का काम कर रहे है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा से प्रदेश की आम जनता त्रस्त है। अपराधियों की फौज छुट्टा घूमकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का काम कर रही है। वह शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। इसका फायदा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलने वाला है। इस दौरान कांग्रेस में वापसी करने पर प्रेमनारायण पाल का स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, चौधरी श्यामसुंदर, डॉ रेहान सिद्दीकी, अरविंद सेंगर, लालू शेख, शकुंतला पटेल आदि मौजूद रहे। कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक प्रभारी शैलेंद्र व्यास ने बताया कि विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के आवेदन की तिथि 26 सितंबर से बढ़ाकर 10 अक्तूबर हो गई है। संभावित प्रत्याशी 10 अक्तूबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें