फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे हाईवे पर लगा जाम, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। पिछले 24 घंटे से नगर के निर्माणाधीन हाइवे पर रुक-रुक कर जाम लग रहा है। जिसमें जिससे राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार रात आठ बजे से शुरू हुआ जमा शुक्रवार शाम तक लगा रहा। वहीं पुलिस भी पूरी रात जाम खुलवाने मे लगी रही व वाहनो को वन साइडेड करके धीरे धीरे निकलवाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के निर्माणाधीन हाइवे पर रोजाना जाम लग रहा है जिससे लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड रहा है। गुरुवार की रात करीब आठ बजे के आसपास से ही उरई से कानपुर जाने वाली लेन पर जोल्हूपुर मोड़ तक वाहनों की लम्बी कतार लगी रही, सहालग की वजह से जाम में बारात की कई गाडियां भी फंसी रही। वहीं रात जाम में फंसे वाहनों में बैठे लोग रात भर ठंड से कपकपाते रहे और जाम में फंसे बच्चे व महिलाए परेशान रही। वहीं ट्रक चालक भी छह घंटे से सात घंटों तक फंसे रहे।
एक लेन जाम होने के कारण दूसरी लेन से लोग अपने वाहन लेकर निकलने लगे, जिससे कुछ देर बाद दूसरी लेन भी जाम हो गई और ट्रैफि क बिल्कुल जाम हो गया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस जाम खुलवाने पहुंची, लेकिन रात भर जाम नहीं खुल सका हांलाकि पुलिस ने झांसी की ओर जाने वाली लेन से वाहन निकलवाने शुरु किए, लेकिन कानपुर जाने वाली लेन मे जाम लगा रहा और लोग सुबह तक फं से रहे। शुक्रवार की सुबह तक जाम खुल सका और दिनभर वाहन रेंगते रहे पिछले एक सप्ताह से हाइवे पर रोजाना जाम की स्थिति बनी हुई है और लोग घंटो यहा फ ंसे रहते है। वहीं नगर के लोगों को भी जाम के कारण हाइवे पार करने में परेशानी होती रहती है। जिससे लोगों मे आक्रोश बढ रहा है। इलाकाई लोंगो का आरोप है हाईवे का कार्य बेहद धीमी गति से हो रहा है जिससे आए दिन जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें