उरई। कलक्ट्रेट से गुरुवार की सुबह विज्ञान बस सचल नक्षत्र शाला एवं टेलीस्कोप को डीएम डा.मन्नान अख्तर ने हरी झंडी दिखाकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के लिए रवाना किया। इस दौरान कालेज में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, एसआर इंटर कालेज के प्रबंधक अशोक राठौर, कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी डकोर रामगोपाल वर्मा, डा. प्रवीण पांडेय, डा. रविशंकर अग्रवाल, डॉ. रविप्रकाश राठौर ने किया।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में विज्ञान की शपथ दिलाते हुए नन्हा कलाम बनने के लिए प्रेरित किया। अशोक राठौर ने कहा कि विज्ञान प्रति जिज्ञासु बनने को कहा, तभी नया खोज कर पाएंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाशचंद्र त्रिपाठी ने लगातार सीखनी की प्रवृत्ति बनानी होगी। इस दौरान बच्चों को बच्चों विज्ञान के फोल्डर बांटे गए। शैलेंद्र निरंजन एवं सुश्री अर्चना त्रिपाठी ने विज्ञान इसरो नासा ग्लोबल वार्मिंग की विस्तार से चर्चा की। नोडल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता प्रयोग प्रदर्शन करके सिखाया अंधविश्वासों को दूर करके विज्ञान के प्रति विश्वास पैदा किया। उन्होंने रस्सी काटकर जोड़ना जैसे करतब दिखाए। इस दौरान डॉ विजय सक्सेना, सुमन पांडेय, रेखा गुप्ता, राजकुमारी वर्मा, डॉ वंदना श्रीवास्तव, पवन गुप्ता, आशीष गुप्ता 800 छात्र-छात्राओं का नन्हा कलाम योजना के लिएी पंजीकरण कराया। लखनऊ की आईटी टीम ने विज्ञान बस के माध्यम से कंप्यूटर प्रिंट गणेश बनाकर, विद्युत चुंबकीय उत्पन्न फोकस दूरी ज्ञात करना संसद नक्षत्रशाला द्वारा दिन में तारे दिखाकर चकित कर दिया। अमित पाठक ने व्यवस्था संभाली। संचालन विनय गुप्ता ने किया।