फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में भिड़े व्यापारी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
कदौरा में दुकानदाद से मारपीट करते लोग। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। ग्राहक को बरगलाने के शक में बाजार के दो दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन

रेडीमेड कपड़ों के दुकानदार सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह वह दुकान के सामने क्लीनिक के पास कुछ लोगों से बात कर रहा था, तभी पड़ोसी दुकानदार पिता पुत्र राजेंद्र और राजेश आए उससे मारपीट करने लगे। उन्हें शक था, हम उनकी दुकान के ग्राहक तोड़ रहे हैं। बीच बचाव में कुछ व्यापारी आए तो पिता-पुत्र ने उनके साथ भी हाथापाई की। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। बता दें कि बाजार में इस वक्त एक दिन एक साइड की दुकानें खोलने का नियम लागू है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि सुरेंद्र का मेडिकल कराकर आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें