फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी साढ़े आठ घंटे खराब रही रिजर्वेशन मशीन

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर पूर्व विधायक को जानकारी देते रिजर्वेशन कर्मचारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। रेलवे आरक्षण की प्रोग्रामिंग मशीन में आई खराबी शनिवार शाम साढ़े चार बजे ठीक की जा सकी। तब कहीं आरक्षण शुरू हो सका।
विज्ञापन

बता दें कि लाकडाउन के कारण 22 मार्च से आरक्षण का काम बंद था। शुक्रवार से दोबारा आरक्षण शुरू हुआ तो प्रोग्रामिंग मशीन खराब हो गई और कोई आरक्षण नहीं हो सका। दिन भर रेलवे टेलीकाम विभाग की टीम मशीन ठीक करने में लगी रही पर मशीन ठीक नहीं हो पाई। शनिवार सुबह से कर्मचारी फिर काम में जुट गए। करीब साढ़े आठ घंटे बाद शनिवार शाम साढ़े चार बजे सिस्टम चालू हो सका।
विज्ञापन

सुबह रिजर्वेशन कराने आए पूर्व विधायक कौशल किशोर भी लखनऊ के लिए आरक्षण कराने पहुंचे। पता चला कि मशीन खराब है तो मायूस होकर लौट गए। बजरिया निवासी नाजनीन भी मुंबई का टिकट कराने पहुंची थी। वह बताती है कि उनकी कल्याण (मुंबई) में ससुराल है। यहां लॉकडाउन में फंसी है। 4 जून का टिकट कराने आई थीं लेकिन नहीं मिला। सीसीआई अनूप सक्सेना ने बताया कि साढ़े चार बजे मशीन ठीक हो गई है और रिजर्वेशन बुकिंग भी शुरू हो गई है। पहला आरक्षण साबरमती एक्सप्रेस का 22 जून का उरई से दरभंगा (बिहार) का हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें