फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगीर मिस्त्री के घर चोरों ने बोला धावा, लाखों के जेवर व नगदी किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। घर में घुसे चोरों ने अकेली महिला को तमंचा दिखाकर बक्से की चाबी लेकर लाखों रुपये के जेवर नगदी पार कर दिए। चोरों के जाने के बाद महिला ने आवाज लगाकर पड़ोसियों को बुलाया और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम कहटा निवासी धर्मेद्र शुक्रवार की शाम इटौरा रिश्तेदारी में गया था। घर पर पत्नी बिटोल बच्चों के साथ अकेली थी। गर्मी होने के चलते वह बच्चों के साथ घर के आंगन में सो रही थी। देर रात घर में घुसे चोरों ने महिला का तकिए से मुंह दबाकर तमंचा दिखाते हुए चाबियां मांगी। जब महिला ने चाबी देने से मना किया तो चोरों ने उसके साथ मारपीट भी की। इस पर उसने चाबियां दे दी, चोरों ने बक्से में रखी सोने की जंजीर, चार अगूंठी, मंगलसूत्र, बाला, टाप, हाफ पेटी पायल व 15 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए और भाग गए। महिला ने इसकी जानकारी पड़ोसियों व पति को फोन से दी। धर्मेंद्र ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। ग्रामीणों की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला से पूछताछ के बाद जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें