फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भतीजे को बचाने आए चाचा को लाठी-डंडों से पीटा, मौत

Sun, 16 Jun 2024 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा/माधौगढ़ (जालौन)। थाना क्षेत्र के झरैला गांव में भतीजे को बचाने आए चाचा को हमलावरों ने लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हमलावरों पर पीट-पीटकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के झरैला गांव में बने प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार रात किसी ने ताला तोड़कर लैपटॉप चोरी कर लिया था। शुक्रवार सुबह विद्यालय की रसोइया विमला देवी ने शिक्षकों को सूचना दी। शिक्षकों ने चार छात्र-छात्राओं के पिता आदेश कोरी, प्रेमसिह, रवि व सर्वेश को बुलाकर लैपटॉप लाने के लिए कहा था। इस पर सभी को लगा कि विमला ने ही उनके नाम लिए हैं। इससे वह खुन्नस मानने लगे थे।
शनिवार सुबह विमला देवी अपने पुत्र गोलू के साथ दरवाजे पर बैठी थीं। तभी चारों लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और गालीगलौज कर गोलू को पीटने लगे। जब गोलू के चाचा प्रताप उर्फ लल्लू कोरी (55) ने बीचबचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। प्रताप उर्फ लल्लू कोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौत की खबर सुन पत्नी गीता देवी ने आदेश कोरी, प्रेम सिंह, रवि, सर्वेश कोरी के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी योगेंद्र पटेल ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें