उरई। घर में अकेली महिला ने कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पति जब घर पहुंचा तो पत्नी का फंदे पर शव लटका देख सन्न रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेरा निवासी राजेंद्र सिंह की 55 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी शुक्रवार को घर पर अकेली थीं। राजेंद्र किसी काम से अपने दूसरे मकान में गए थे। तभी उर्मिला ने कमरे में लगे हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि महिला का पुत्र रोडवेज चालक, एक पुत्री पुलिस विभाग में तो दूसरी नर्स है। उसने आत्महत्या क्यों कि परिजन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं। कोतवाली अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।