फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी गरजी पालिका की जेसीबी

Wed, 25 May 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
अतिक्रमण पर गरजती पालिका की जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के दूसरे दिन कालपी बस स्टैंड से गोविंद स्वीट हाउस तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान पालिका ईओ ने सख्ती दिखाई और अतिक्रमण हटवाया। अभियान के दूसरे दिन बुधवार की शाम पांच बजे पालिका ईओ रविंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना पुलिस बल व जेसीबी मशीन के साथ कालपी
विज्ञापन


बस स्टैंड पर पहुंचे। यहां पर दुकानदारों को सामान हटाने के लिए थोड़ी मोहलत दी गई। इसके बाद पालिका की जेसीबी गरजनी शुरू हो गई। अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में उन्होंने अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। हालांकि कई दुकानदार अपना सारा सामान नहीं हटा पाए। इसे जेसीबी ने ढहा दिया। बुधवार को कालपी बस

स्टैंड से गोविंद स्वीट हाउस तक अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर रखे ढाला, टीनशेड व अन्य सामान हटा दिए गए। ईओ ने बताया कि पूरे शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। दुकानदार अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें, अन्यथा की स्थिति में पालिका इसे ढहा देगी। उन्होंने कहा कि पूरे अभियान की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।
विज्ञापन


रशासन की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में गिराए अवैध कब्जे
दूसरे दिन बुधवार को भी अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का चाबुक चला। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान देर शाम तक चला। इस दौरान अतिक्रमण कर बनाए गए पक्के मकानों को जेसीबी ने ढहाया। जिला प्रशासन के निर्देश पर जनपद भर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ है। अभियान में किसी तरह की

खलल न हो, इसके लिए पुलिस फोर्स का भी सहयोग लिया गया है। तहसीलवार चलाए जा रहे अभियान के चलते अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति है। माधौगढ़ में बुधवार को भी एसडीएम सुरेश चंद्र की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान जेसीबी ने अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों को ध्वस्त किया। पुलिस की वजह से

अतिक्रमणकारी विरोध भी नहीं कर सके। सुबह 10 बजे से शुरू हुुआ अभियान देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान अतिक्रमण हटवाकर लोगों को दोबारा नियमों के विपरीत काम न

करने की नसीहत दी गई। अल्टीमेटम देने केे दो दिन बाद छेडे़ गए अभियान से अतिक्रमणकारियों में बेचैनी है।  उधर, एसडीएम सुरेश चंद्र ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। जो अतिक्रमण के दायरे में आएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

एक झटके में बर्बाद हो गए लाखों
माधौगढ़ में अतिक्रमण कर लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए मकानों पर बुधवार को जेसीबी गरजी। खून, पसीने की कमाई से बने मकानों पर जेसीबी गरजती देख मकान मालिकों पर मायूसी छा गई। हालांकि अतिक्रमण की जगह पर मकान बना होने की वजह से वह इसका विरोध नहीं कर सके। अभियान के चलते मकान मालिकों का खासा सामान भी बर्बाद हुआ। मकानों में रखा कीमती सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

आज बाजार में चलेगा अभियान
अफसरों के अनुसार गुरुवार से माधौगढ़ बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। चेतावनी केे बाद भी यदि दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो उनको भी अभियान का खामियाजा भुगतना पडे़गा। प्रशासन की ओर से छेडे़ गए अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मचा है।

विरोध के बावजूद हटवाया अतिक्रमण
अतिक्रमण हटाओ के दूसरे दिन अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार की अगुवाई में अतिक्रमण हटाया गया। इसकी शुरुआत पानी की टंकी से की गई। सब्जी मंडी वाले रास्ते नझाई के फाटक व छोटी माता होते हुए झंडा चौराहे तक अभियान चलाया गया। कहीं-कहीं हल्की झड़पों को छोड़ दे तो अभियान का ज्यादा विरोध नहीं हुआ। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने

नगर पालिका पर भेदभाव के आरोप भी लगाए। जिला प्रशासन के निर्देश शुरू हुए अभियान के दूसरे दिन भी टीन तथा नालों पर अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। पुन: उन्ही रास्तों को साफ कराया गया जहां पहले दिन कब्जे हटाए गए थे। सब्जी मंडी के पास कुछ दुकानदारों ने नगर पालिका प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप भी लगाया। सपा नेता अहमद

राईन ने कहा कि अभियान में पक्षपात सहन नहीं किया जाएगा। सब्जी मंडी वाले रास्ते से होकर पुरानी नझाई मोड़ के फाटक के अलावा छोटी माता तथा झंडा चौराहे पर अतिक्रमण हटा गया। अभियान भी टीम में ईओ रविन्द्र कुमार के अलावा सफाई निरीक्षक सुरेश यादव, एल आई चन्दन यादव, तथा प्रभारी कोतवाल राजेन्द्र सिंह यादव, एसआई सलमान अली,

दिलशाद खां, आदि पुलिस वल मौजूद रहा। कालपी प्रतिनिधि के अनुसार यहां नगर पालिका प्रशासन ने पुराने राजमार्ग की सड़क के दोनों तरफ सीमांकन कराने के लिए कलई डाल दी। अतिक्रमण के भीतर अवैध कब्जे को लोगों ने स्वत: हटा लिया। एसडीएम जेआर चौधरी, सीओ मनोज ने घूम-घूम कर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें