फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर शहीदों के बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता

विज्ञापन
जजी परिसर में ध्वजारोहण करते जिला जज अशोक कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। डीएम प्रियंका निरंजन ने कलक्ट्रेट कार्यालय में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। डीएम ने कलेक्ट्रेट में स्थापित गोविंद वल्लभ पंत की मूर्ति व महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। डीएम ने अपने संबोधन में वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि वीर शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। शहीदों ने जो संघर्ष कर आजादी दिलाई उसी का परिणाम है कि आज हम लोग सुरक्षित महसूस करते हुए त्योहारों को मना रहे है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि हम अन्य त्योहारों में जो अच्छा कार्य करते है। उसी प्रकार हमें स्वतंत्रता दिवस में अच्छा कार्य करना चाहिए। नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला व कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी ने भी विचार रखे। इसके बाद डीएम व केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रतिनिधि डॉ रविकांत द्विवेदी ने कृषि विभाग के 5, मत्स्य विभाग के 5, उद्यान विभाग के 5, पशुपालन विभाग के 5, सहकारिता विभाग के 5 एवं कृषि विज्ञान केंद्र के 5 कुल 35 कृषकों को प्रशस्ति पत्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
जिला दीवानी न्यायालय में जिला जज अशोक कुमार सिंह ने न्यायभवन पर ध्वजारोहण किया और ध्वज को सलामी देते हुए शहीदों को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि आज उमंग व उत्साह का दिन है क्योंकि पूरा राष्ट्र देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है।
विज्ञापन

यह गौरवशाली दिवस है इस पर सभी भारतीयों को गर्व करना चाहिए और देश की आजादी, एकता व अखंडता बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन राष्ट्रहित में करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधान कुटुंब न्यायाधीश अमित पाल सिंह, एडीजे सुरेश चंद्र, प्रकाश तिवारी, विजय बहादुर, प्रशांत, अम्रता शुक्ला, अंजू राजपूत, महेंद्र रावत, गजेंद्र सिंह, वर्णिका शुक्ला, ऋचा अवस्थी, तुषार जायसवाल, बारसंघ अध्यक्ष सुरेश गौतम, सचिव जितेंद्र यादव, संजीव दीक्षित, लाजपत राय सक्सेना, रमाकांत द्विवेदी आदि रहे। स्वतंत्रता दिवस पर शेल्टर होम में परियोजना अधिकारी डूडा अखिलेश चंद्र तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद मलिन बस्ती एवं राजेंद्र नगर की कंजर बस्ती में मिष्ठान वितरण किया गया।

कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करती डीएम प्रियंका निरंजन व अन्य अधिकारी- फोटो : ORAI

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में ध्वज को सलामी देते एसपी रवि कुमार व अन्य अधिकारी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें