फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज तड़पता रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए लाए गए एक बुजुर्ग मरीज की हालत बिगड़ने पर वह वार्ड के फर्श पर गिरकर तड़पता रहा, जबकि मौके पर मौजूद डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ कथित रूप से तमाशबीन बने रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन




वायरल वीडियो को मेडिकल कॉलेज में मरीजों की देखभाल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से सफाई सामने आई है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि एक वीडियो के माध्यम से यह भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है कि आकस्मिक विभाग में अज्ञात मरीजों की कोई देखरेख नहीं की जाती। उन्होंने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में दिखाया गया मरीज अज्ञात था, जिसकी उम्र लगभग 52 वर्ष है। प्राचार्य के अनुसार इस मरीज को 3 फरवरी की सुबह लगभग 11 बजे होमगार्डों द्वारा मेडिकल कॉलेज लाया गया था।
होमगार्डों ने बताया था कि आटा रेलवे स्टेशन के पास किसी अज्ञात वाहन ने मरीज को टक्कर मार दी थी। मरीज को लाने के बाद उसकी चिकित्सकीय जांच कराई गई, सीटी स्कैन कराने के बाद प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेड पर लिटा दिया गया था। प्राचार्य ने वायरल वीडियो को मेडिकल कॉलेज की छवि धूमिल करने का प्रयास बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें