फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन ठगी कर दो खातों से निकले एक लाख दस हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों के खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 1.10 लाख रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व डीआईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के छौना गांव निवासी ज्ञान सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दिसंबर 2021 से उसके खाते से कई बार धोखाधड़ी कर कुल 70 हजार रुपये निकाल लिए गए। जब उसे जानकारी हुई तो उसने बैंक पहुंचकर अपने खाते का ब्यौरा निकलवाया। इसके बादर थाने में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के कौश गांव निवासी गजराज सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके कुठौंद स्थित इंडियन बैंक खाते से अज्ञात ने कई बार में कुल 40 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक से जानकारी होने पर उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। पुलिस ने तहरीर लेकर अज्ञात पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें