कोंच। नहर में नहाते समय डूबे किशोर का शव सोमवार की सुबह नहर में झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कस्बे के कंाशीराम कालोनी निवासी लालता प्रसाद का 15 वर्षीय नाती राजेश रविवार की दोपहर अपने चचेरे भाई संजय व दोस्त अशोक के साथ महंत नगर व परैथा के बीच स्थित नहर पुल पर बकरियां चराने गया था। दोपहर में नहाने के लिए नहर पुल से छलंाग लगा दी। जिससे वह पानी के तेज बहाव में डूब गया था।
सूचना पर पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार, सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे और किशोर की नहर में तलाश कराई थी। वहीं एसडीआरएफ की टीम ने भी नहर में सर्च आपरेशन चलाया था।
सोमवार की सुबह उसका शव नहर में दो किलोमीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह कक्षा आठवीं का छात्र था और उसके पिता की मौत पहले हो चुकी है जबकि मां का कुछ पता नहीं है। वह अपने दादा के साथ रहता था।
नहर में डूबे मासूम का नहीं चला पता
एसडीआरएफ टीम भी तलाश के बाद लौटी
कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के कटकरी गांव में शादी समारोह में शामिल होने आया शैलेंद्र सिंह का पुत्र अंकुर (10) निवासी भिंड कुठौंद शाखा नहर में नहाते समय शुक्रवार की दोपहर डूब गया था। चार दिन से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है। लेकिन नहर में पता नहीं चला। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम सोमवार को इटावा लौट गई। स्थानीय ग्रामीण अभी भी नहर से जुड़े बंबों व रजबहों में उसकी तलाश कर रहे है।