फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल किशोर का हाथ काटना पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। लौना मार्ग पर एक माह पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल आठ वर्षीय किशोर की हालत इतनी गंभीर हो गई कि इलाज के दौरान उसका हाथ काटना पड़ा। अब पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी मुकेश कुशवाहा ने बताया कि 24 मार्च को उनका पुत्र सुयश सिंह अपने मामा आदर्श कुमार के साथ स्कूटी से जालौन से धंतौली जा रहा था। जैसे ही वे इंडेन गैस एजेंसी के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया। हालत बिगड़ने पर पहले उर्सला अस्पताल कानपुर, फिर रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों को किशोर का हाथ काटना पड़ा। इसके बाद भी हालत में सुधार न होने पर उसे दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें