फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पहले लापता हुए शिक्षक का शव झाडिय़ों में पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। दो दिन पहले लापता हुए शिक्षक का शव बुधवार को संदिग्ध हालात में हाईवे किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। पास में ही उनकी बाइक भी मिली। शव देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक के परिजनों को जानकारी देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना पाकर बदहवास परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल शैलेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन

नगर के छत्रसाल इंटर कालेज में शिक्षक भुवनेश सिंह(39) निवासी कोहरा थाना घाटमपुर कानपुर नगर हाल पता मोहल्ला खंडेराव जालौन 13 जून की सुबह कालेज से बाइक से उरई जाने की बात कहकर निकले थे। तब से वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की तो भी कुछ पता नहीं चला। परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे तभी बुधवार की शाम उरई जालौन मार्ग के अकोढ़ी भिटारा गांव के बीच पेट्रोलपंप के पास भुवनेश का शव व उसकी बाइक मिली। सूचना पाकर सीओ पुलिसफोर्स व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को मृतक के भाई बृजेंद्र सिंह परमार ने बताया कि 13 जून को विद्यालय में कार्यरत चौकीदार प्रभात कुमार उरई में कपड़ा खरीदने की बात कहकर भाई को साथ ले गया था। दूसरे दिन प्रभात से पूछने पर उसने बताया कि स्टेट बैंक के पास छोड़कर वह चले गए थे। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें