फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार शिक्षकों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन/माधौगढ़। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को बीआरसी मदारीपुर में हुई। बैठक में कहा गया कि प्रदेश सरकार शिक्षकों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसके विरोध में 30 नवंबर को लखनऊ में धरना दिया जाएगा। बैठक में धरने को सफल बनाने की रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के कुठौंद ब्लॉक अध्यक्ष संजय निरंजन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली समेत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक एवं कर्मचारी संघ लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार शिक्षक और कर्मचारियों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इससे शिक्षकों में रोष हैं। बैठक में ब्लॉक मंत्री कौशलेंद्र प्रताप सिंह, मनोज निरंजन, अजय निरंजन, सुरेंद्र निरंजन, वीरेंद्र कुशवाहा, देव, सचिन आदि मौजूद रहे।
उधर, माधौगढ़ संवाद न्यूज एजेंसी के मुताबिक प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 21 सूत्री मांगों को लेकर 30 नवंबर को लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रूपरेखा बनाई गई।अध्यक्षता कर रहे नृपेंद्र सिंह ने कहा कि जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक बस व चार पहिया वाहनों से लखनऊ आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगे। इस दौरान प्राची गुप्ता, राखी श्रीवास्तव, मोहित सिपौल्या व नितिन चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक कल
जालौन। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में कन्या जूनियर हाईस्कूल मुरली मनोहर में शिक्षकों की बैठक होगी। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष लालजी पाठक ने दी। उन्होंने कहा है कि यदि किसी शिक्षक की कोई समस्या हो तो वह साक्ष्य सहित अपनी शिकायत बैठक में प्रस्तुत करें। उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें