फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्राइवेट शिक्षक को मारपीट कर किया घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर कस्बे में स्थित डिग्री कालेज में परीक्षा कराकर लौट रहे शिक्षक को अज्ञात लोगों ने रास्ते में रोककर लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। राहगीरों को आता देख उक्त हमलावर धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शिक्षक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

डकोर कस्बा स्थित एक प्राइवेट कालेज में गुरुवार को बीए दितीय वर्ष की शिक्षाशास्त्र की परीक्षा थी। इसमें कस्बा निवासी शिक्षक सुनील यादव की ड्यूटी लगी थी। परीक्षा के दौरान किसी बात पर उनकी छात्रों से बहस हो गई। उस समय तो बीच बचाव कर मामला शांत हो गया। पर पेपर के बाद जब वह ड्यूटी कर बाइक से लौट रहे थे। तभी डकोर पुलिया के पास अज्ञात हमलावरों ने उन्हें रोक कर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। डकोर थानाध्यक्ष समीर सिंह का कहना है कि शिक्षक ने तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें