फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज ने डीएम, एसपी के साथ किया जेल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जेल में बंदियों के खाने की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। परिसर में गंदगी न होने दें। यह बात जिला जज ने जिला कारागार से निरीक्षण के दौरान कही। डीएम व एसपी भी साथ रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला जज तरुण सक्सेना, जिलाधिकारी चांदनी सिंह, एसपी रवि कुमार ने संयुक्त रुप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रोस्टर के अनुसार बंदियों को खाना दिया जाए। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बंदियों से उनकी समस्याएं सुनीं उनके निराकरण का आश्वासन दिया। जेल अधिकारियों से कहा कि परिसर की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। कैदियों के उपचार पर भी ध्यान दें। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु जेल परिसर में न आने दे। इस दौरान जेलर सुनीत कुमार सिंह, महिला उप कारापाल हौंसाला देवी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें