जालौन। नोडल लखनऊ के अधीक्षण अभियंता बिजली उपकेंद्र जालौन, उदोतपुरा व खकसीस का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए नोडल लखनऊ के अधीक्षण अभियंता मनीष द्विवेदी मंगलवार को बिजली उपकेंद्र जालौन में पहुंचे। जहां उन्होंने बिलिंग को लेकर जानकारी ली।
उन्होंने बिलिंग प्रोब मशीन से कराने के निर्देश दिए। कहा कि प्रोब मशीन से मीटर में जो रीडिंग है वहीं रीडिंग मशीन में आएगी। इससे रीडिंग में छेड़छाड़ के आरोप नहीं लग सकेंगे। इसके अलावा जहां प्रोब मशीन नहीं है वहां ओसीआर से मीटर की रीडिंग की फोटो खींचकर बिल बनाया जा सकेगा। वह उदोतपुरा बिजलीघर में रखे नए 10 एमबीए के ट्रांसफार्मर को भी चेक करने के लिए पहुंचे और में बिजलीघर में आग लगने के संबंध में जानकारी ली। नगरपालिका में सीमा विस्तार के अंतर्गत बिजली की लाइन बढ़ाई जा रही है। उन्होंने लाइन बढ़ाए जाने वाले स्थलों को देखकर लाइन को लेकर जरूरी निर्देश दिए।
नगर में जगन्नाथ धाम के पास, बालाजी मंदिर के पास और दलालनपुरा में रखे की तीन ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 250 केबीए किया जा रहा है। इस कार्य को भी देखा। जहां जगन्नाथ धाम के पास रखे ट्रांसफार्मर की अर्थिंग सही से काम करती हुई नहीं मिली। जिस पर उन्होंने दो दिन में अर्थिंग सही कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम दमां में खुली बिजली की लाइन को हटाकर डाली जा रही पंच केबल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओ कौशलेंद्र सिंह, अवर अभियंता नवीन कनौजिया, रमाकांत वर्मा, सुमित सनौरिया, नरेंद्र सोलंकी, शशिभूषण भारद्वाज, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।