फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सभासदों के बहिष्कार के चलते नहीं हो सकी पालिका बोर्ड की बजट बैठक

Tue, 12 Mar 2024 10:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। पालिका बोर्ड की सोमवार को प्रस्तावित बजट बैठक कोरम के अभाव में नहीं हो सकी। बैठक में केवल पांच सभासद ही पहुंचे, जबकि बीस सभासदों ने इस बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया। जिसके चलते ईओ को शाम चार बजे बैठक स्थगित करने की घोषणा करनी पड़ी, हालांकि ईओ ने बैठक स्थगित करने का कारण सभासदों का वहिष्कार नहीं बल्कि पालिकाध्यक्ष की अस्वस्थता बताया।
विज्ञापन

खास बात यह है कि जिन सभासदों ने बैठक का बहिष्कार किया उनमें सत्ता पक्ष और विरोधी दलों के सभासद एक मंच पर दिखाई दिए। इन सभासदों ने पालिकाध्यक्ष व ईओ पर मनमाने तरीके से पालिका चलाने का आरोप लगाया है। नगरपालिका परिषद कोंच की बोर्ड बैठक सोमवार दोपहर ढाई बजे बुलाई गई थी। इस बैठक में पालिका के सालाना बजट का प्रस्ताव पटल पर लाया जाना था। निर्धारित समय ढाई बजे तक केवल पांच सभासद नंदिनी कुशवाहा, अनिल वर्मा, सुनीता कुशवाहा, सीमा यादव, रविकांत कुशवाहा ही मीटिंग हॉल में पहुंचे थे। शाम चार बजे तक इन पांच के अलावा अन्य कोई सभासद बैठक में नहीं पहुंचा।
शाम चार बजे जब मीटिंग से गैरहाजिर बीस सभासद पालिकाध्यक्ष व ईओ के खिलाफ नारेबाजी करते नगरपालिका पहुंचे तो ईओ ने बैठक स्थगित करने की घोषणा कर दी। इन बीसों सभासदों ने आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष व ईओ के मनमाने रवैए के विरोध में उन्होंने बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया है। वहिष्कार कर रहे सत्ता पक्ष और विरोधी दलों के सभासदों अमित यादव, विक्रम सिंह तोमर, विनोद सोनी, लता राजे, ममता देवी वर्मा, आजाद उद्दीन, रघुवीर कुशवाहा, मनोज इकड़या, विक्की द्विवेदी, शमसुद्दीन, शादाब अंसारी, मीरा तिवारी, नजराना, खुशबू जाटव, मनोज मोर, महेंद्र सिंह कुशवाहा, कमर जहां, माधवेंद्र यादव, सीमा देवी और शाहीन ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सोमवार को आयोजित बोर्ड की बजट बैठक का बीस सभासदों द्वारा बहिष्कार किया गया। इस बाबत ईओ पवन किशोर मौर्य ने सभासदों द्वारा बहिष्कार करने की बात पर अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि पालिकाध्यक्ष की अस्वस्थता के कारण बैठक स्थगित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें