फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्या गौतम ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कोंच। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा बीएससी तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें एसआर महाविद्यालय की बीएससी फाइनल की छात्रा दिव्या गौतम ने विश्वविद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ रमाकांत गुप्ता ने बताया कि कालेज के 110 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 63 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। छात्रा दिव्या गौतम ने प्रथम, अंजली सिंह ने द्वितीय, स्नेहा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कालेज के चेयरमैन डॉ सीपी गुप्ता ने स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान घनश्याम, अरविंद निरंजन, राजीव, ओमनारायण, अक्षयवर मिश्रा, उमा पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोंच संवाद के अनुसार अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने बीएससी फाइनल वर्ष की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का मान बढ़ाया है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की टॉप ट्वेंटी लिस्ट में महाविद्यालय की छात्रा आकांक्षा दीक्षित ने स्थान हासिल किया है, वह 20वां स्थान पाने में सफल रही। महाविद्यालय स्तर पर आकांक्षा दीक्षित ने प्रथम, प्रज्ञा वर्मा ने द्वितीय, तस्लीम कुरैशी ने तृतीय, वर्षा कुमारी ने चतुर्थ व शिखा सोनी ने पंचम स्थान प्राप्त किया। उक्त परीक्षा में कुल 43 छात्राओं में से 26 ने प्रथम व 17 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की है। प्रबंधक विपिन शुक्ला, शेखर शुक्ला, प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र द्विवेदी ने छात्राओं का मुंह मीठा कराया। (संवाद)
----------
पत्रकार को मातृ शोक
कोंच। पत्रकार रमेश तिवारी, हरिश्चंद्र तिवारी एवं राघवेंद्र तिवारी की मां कमला देवी (85) का शनिवार की सुबह पांच बजे सुभाष नगर स्थित आवास पर निधन हो गया। दोपहर में मोक्ष धाम पर हुई अंत्येष्टि में पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, पंकज अहिरवार सहित विभिन्न राजनैतिक दलों, समाजसेवी संगठनों के लोग एवं सभासद व पत्रकार शामिल हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति व दु:खी परिवार के धैर्य धारण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। (संवाद)
विज्ञापन

-------
फोटो-25-हैंडमेड सामान का प्रदर्शनी करती महिला बंदी व इनरव्हील क्लब की सदस्य। संवाद
जेल में महिला बंदियों के हस्तनिर्मित सामान का प्रदर्शन
उरई। इनरव्हील क्लब की ओर से जेल में बंद महिला बंदियों को हैंडमेड पेपर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया था। शनिवार को जेल अधीक्षक सुनील कुमार व क्लब की प्रेसिडेंट अरुणा सक्सेना की मौजूदगी में शिविर में प्रशिक्षक शेखर और रोहित विनायक ने महिला कैदियों की ओर से बनाए गए पेपर बैग, फाइल कवर फोल्डर आदि का प्रदर्शन भी किया गया। जेल अधीक्षक ने क्लब के के इस प्रयास की प्रशंसा की। प्रेसिडेंट अरुणा सक्सेना ने जेल अधीक्षक, प्रशिक्षक रोहित विनायक एवं शेखर को स्मृति चिन्ह दिया। क्लब की ओर से महिला कैदियों को साड़ी भी वितरित की गई। इस दौरान वंदना श्रीवास्तव, मनीषा सक्सेना, मनीषा द्विवेदी, ऊषा सिंह, नीलम श्रीवास्तव आदि रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें