फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की मार जारी, 45 डिग्री तापमान ने झुलसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बुंदेलखंड में गर्मी का कहर जारी है। सोमवार को तापमान 45 डिग्री तक जा पहुंचा। दोपहर में धूप और लू से बचने के लिए लोग छांव ढूंढते नजर आए। कई लोग शीतल पेय पीकर गर्मी दूर करते दिखे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह दस बजे के बाद गर्म हवाएं और हावी हो गईं। बिना चश्मे और मुंह बंद किए निकलना मुश्किल रहा। लू चलने की वजह से लोग घरों से निकलने से बचे। शहरों में अधिकतर युवाओं ने तरणताल में जाकर राहत पाई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं ने तालाबों में नहाकर गर्मी से राहत महसूस की। उधर, जीव जंतु भी अधिक गर्मी की वजह से परेशान रहे। पानी वाले स्थानों पर बैठे दिखाई दिए। अधिकतम तापमान 45 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें