कदौरा। क्षेत्र स्थित भेड़ी घाट से शाम को मौरंग खुदाई के दौरान प्राचीन मूर्ति निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गांव में भीड़ एकत्र हो गई। सूचना प्रशासन को भी दी गई।
ग्रामीणों ने बताया कि बेतवा नदी स्थित घाट से शाम 4 बजे के आसपास मौरंग के ढेर के साथ एक बड़े से पत्थर में बनी मूर्ति निकली। मूर्ति कई सौ साल पुरानी लग रही है। मूर्ति को फिलहाल गांव के ही एक देवी मंदिर में रखवा दिया गया है। वहीं तहसीलदार बलराम गुप्ता का कहना है कि पुरातत्व विभाग की टीम को जांच के लिए बुलाया जाएगा।