फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकले वृद्ध का शव संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रैक पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। घर से निकले वृद्ध का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। रेलवे ट्रैक से गुजर रहे राहगीरों ने शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की तलाशी ली। उसमें मिले कागजातों से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आटा थानाक्षेत्र के तगारेपुर निवासी वृद्ध मइयादीन (55) सोमवार देर शाम घर से कही जाने के लिए कहकर निकले थे। सुबह उनका शव आटा थानाक्षेत्र के रेलवे लाइन महामाई पुल के पास संदिग्ध हालत में क्षत विक्षत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी का काम करते थे। उनके पास दो बीघा जमीन थी, उसी से परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी शांति, पुत्र सतेंद्र, जीतू व पुत्रियों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के पुत्र जीतू ने बताया कि पिता के क्रेडिट कार्ड पर बैंक का कुछ कर्जा था। जिसके चलते वह अक्सर परेशान रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें