फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 तक स्टार प्रचारकों की रहेगी धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कोंच। 20 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरा जोर लगाए हैं। सभी दलों के दिग्गज एक के बाद एक चुनावी सभाएं कर प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने जिले में आ रहे हैं।
विज्ञापन

इस क्रम में सोमवार को उरई और कालपी में मायावती और प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के बाद मंगलवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और हाल ही में भाजपा से सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ पूर्व सांसद राजाराम पाल कोंच में सभा करेंगे।
बुधवार को डिप्टी सीएम और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी कालपी विधानसभा के कदौरा में सभा कर पिछड़ों को साधने का प्रयास करेंगे। 17 फरवरी गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी माधौगढ़ और कालपी विधानसभा क्षेत्र में सभा करेंगे। 18 फरवरी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी सभा कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें