फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गए युवक की मौत, परिजनों को हत्या का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। ससुराल गए युवक की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। अनबन के चलते पत्नी डेढ़ साल से मायके में थी। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जालौन कस्बे के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी जीतू कुशवाहा (24) रविवार को अपनी ससुराल खर्रा गांव गया था। वहां उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। ससुराल के लोग उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि जीतू की शादी चार साल पहले खर्रा निवासी डोली के साथ हुई थी।
शादी के बाद से जीतू व उसकी पत्नी डोली में अनबन हो गई। डेढ़ साल से डोली मायके में रह रही है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पिता कमलेश ने बताया कि रविवार दोपहर डोली के बाबा नाथूराम घर आए और जीतू को अपने साथ ले गए। सोमवार सुबह छह बजे ससुराल वालों ने फोन कर सीएचसी पहुंचने को कहा।
विज्ञापन

जब वहां जाकर देखा तो जीतू की मौत हो चुकी थी। जीतू की डेढ़ वर्ष की बेटी मुन्नी है। वह मजदूरी करता था। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल शैलेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें