फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ ने कानपुर को 20 रन से हरा जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
डीएम को स्मृति चिन्ह देते आयोजक - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। इंदिरा स्टेडियम में अंडर-19 चीफ जस्टिस जगदीश भल्ला मेमोरियल ऑल इंडिया टूर्नामेंट के लिए खेले गए फाइनल मुकाबले में क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ ने कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन 20 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हासिम को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन

लखनऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों में 7 विकेट पर 150 रन बनाए। इसमें आयुष पांडेय ने 50, शौर्य सिंह ने 37 तथा शुभांकर ने 19 रन बनाए। कानपुर की ओर से सतनाम सिंह ने 3 विकेट लिए। जबकि सारिम, आदर्श और रिषभ ने एक- एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी कानपुर की टीम 23.3 ओवरों में 130 रनों पर सिमट गई। इसमें सतनाम सिंह ने 32, सारिम ने 29 और समन्वय दीक्षित ने 26 रन बनाए। लखनऊ की ओर से हाशिम ने चार और यासिर ने दो विकेट लिए। जबकि शौर्य सिंह और मुबस्सीर ने एक-एक विकेट लिया। शौर्य सिंह को मैन ऑफ द सीरीज, समन्वय दीक्षित को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा प्रिंस मौर्या को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। विजेता टीम लखनऊ को 60 हजार और उप विजेता टीम कानपुर को 40 हजार नगद पुरस्कार दिया। मुख्य अतिथि जस्टिस अजय भनोट ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इससे पहले मैच का शुभारंभ प्रमुख सचिव व डीसीए जालौन के अध्यक्ष के रवींद्र नायक ने किया।
इस दौरान डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी रवि कुमार, यूपीसीए अपेक्स कमेटी के सदस्य श्यामबाबू और प्रदीप चंद्रा, सुरेश निरंजन भैयाजी, विकास कुमार, विनय कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट वीरेंद्र मौर्य, सीओ विजय आनंद, इंद्रमणि, ब्रजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अशोक साहू क्रीड़ा अधिकारी एसके लहरी, राकेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें