माधौगढ़। ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिहारी में किया गया। इसमें खो-खो, कबड्डी, दौड़, गोला फेंक एवं सुलेख आदि की प्रतियोगिताएं हुई। कबड्डी में अटागांव प्रथम व सरावन द्वितीय रही। बालिकाओं की खो-खो प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरावन प्रथम व हैदरपुरा द्वितीय स्थान रहे। बालक वर्ग की गोला फेंक में सत्यम भंगा प्रथम व कृष्णा द्वितीय स्थान पर रहे। सुलेख प्रतियोगिता में दीक्षा अमखेड़ा प्रथम, नीलेश अटागांव द्वितीय स्थान पर रही।
बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मोहनी भगवानपुरा प्रथम, गौरी सुरावली द्वितीय रही। 100 मीटर में मोहनी भगवानपुरा प्रथम, लवी अटागांव द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में सत्यम भंगा प्रथम व कृष्णा द्वितीय स्थान पर रहे। विजेताओं को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ गोविंद नारायण तिवारी ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव हैं। विशिष्ट अतिथि स्टेट बैंक मैनेजर अजय यादव, बीईओ नेत्रपाल सिंह, मोहित सिपौल्या ने कहा कि खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलना चाहिए। जीत हार तो होती रहती हैं। इस दौरान नसीम खान, दिलीप तिवारी, अशुंल, विनय तिवारी, राहुल निरंजन आदि मौजूद रहे।
---------------------
राजनीति विज्ञान परिषद का गठन
उरई। डीवी कालेज में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से राजनीति विज्ञान परिषद का गठन किया गया। परिषद की संयोजक डॉ नगमा खान के निर्देशन में विभाग प्रभारी डॉ. नमो नारायण व निर्वाचन अधिकारी डॉ. नीति कुशवाहा की देखरेख में नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष में राज, उपाध्यक्ष सोनाली, प्रतीक व कोषाध्यक्ष ह्रदेश सक्सेना, सचिव अनुरुद्ध और प्रिया राठौर, उपसचिव आराध्या गुबरेले व ऋषि यादव मनोनीत हुए। जबकि कार्यक्रम संयोजक व मीडिया प्रभारी धीरज कुमार मनोनीत हुए। इसके अलावा विजयलक्ष्मी, शिवांगी, आकांक्षा, साक्षी, जितेंद्र, साक्षी चौहान को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। डॉ. नगमा खान ने नवनिर्वाचित को परिषद के सक्रिय रूप से काम करने के शुभकामनाएं दी। (संवाद)