फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस पर जनप्रतिनिधियों ने किया सरकार की उपलब्धियों का बखान

विज्ञापन
किसान मेले में संबोधित करते जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी व अन्य। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रुप में मनाई गई। राठ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में किसान सम्मान समारोह एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। जिसमें कृषि यंत्र, बीजों, कीटनाशक आदि की बिक्री भी की गई।
विज्ञापन

गोष्ठी के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। किसान सम्मान निधि देकर किसानों को सम्मानित किया जा रहा है। स्थानीय स्तर की जो भी समस्याएं है किसान उन्हें बताए। उसका निस्तारण कराएंगे। इस दौरान किसानों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि किसान दिवस का आयोजन न होने के कारण किसानों की समस्याएं नहीं निपट रही है। किसान बिजली, सिंचाई जैसे समस्याओं से जूझ रहा हैं। किसानों ने अन्ना मवेशियों के निस्तारण के लिए स्थाई व्यवस्था करने की मांग की। इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम लंबरदार, मंडल उपाध्यक्ष ब्रजेश राजपूत, डॉ द्विजेंद्र सिंह, भारतीय किसान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष साहब सिंह चौहान आदि ने किसानों से संबंधित समस्याएं उठाई। जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार आदि ने किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याओं के निदान का भरोसा दिया। संचालन जिला समन्वयक विज्ञान क्लब विनय गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, पशुपालन, दुग्ध विकास और महिला किसानों को जिला एवं ब्लाक स्तर पर अच्छा काम करने के लिए पुरस्कृत किया गया।
-----------
किसान को मसीहा थे चौधरी चरण सिंह
उरई। चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज में चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। इसमें चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके देश और किसान हित में किए गए योगदान को याद कर उन्हें किसान मसीहा बताया गया। इस दौरान बलराम लंबरदार, भगवान स्वरुप, संदीप निरंजन, रामप्रकाश, अनीता पचौरी आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन

-------------
डीएम ने नूरपुर में दस किसानों को सम्मानित किया
उरई। चौधरी चरण की जयंती पर ग्राम नूरपुर में कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि देश व प्रदेश के विकास का रास्ता गांव से होकर ही जाता है। जब गांव का किसान खुशहाल होगा तो हमारा समाज भी खुशहाल होगा। इस दौरान कृषि अधिकारियों ने विभागीय योजनाएं बताई। डीएम ने कृषि क्षेत्र में बेहतर उत्पादन के लिए दस किसानों को सम्मानित किया। (संवाद)
--------------
फोटो-26-राकेश।
उड़द में कमाया तीस हजार का मुनाफा
उरई। उड़द फसल उत्पादन में जिले में पहला स्थान हासिल करने वाले डकोर ब्लाक के जलालपुर के किसान राकेश कुमार ने उड़द उत्पादन में एक एकड़ में 17 क्विंटल से अधिक उत्पादन पाया है। इसमें करीब तीस हजार रुपये का फायदा हुआ है। वह बताते है कि जिले में अन्ना मवेशियों के लिए किसान ही जिम्मेदार है। उन्होंने कहा गांव में एक स्थायी गोशाला खोल दी जाए ताकि अन्ना से निजात मिल सके।
--------------
फोटो-27-मालती देवी।
दुग्ध उत्पादन में किया जिले में नाम रोशन
उरई। कुठौंद ब्लाक के छानी अहीर निवासी मालती देवी ने दुग्ध उत्पादन में जिले में पहला स्थान पाया है। मालती ने बताया कि उनका डेयरी उद्योग है। जिसमें आठ भैंसे है। इनसे रोजाना 80 से 100 लीटर दूध होता है। जो सीधे पराग डेयरी में जाता है। उनके यहां छह लोग और भी काम कर रहे हैं। वह भी कहती है कि वह अपने मवेशियों को घर ही बांधकर खिलाती है। जबकि कुछ लोग दूध निकालकर छोड़ देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें