फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया रोशनी में केपीएल खेलेंगी 300 क्रिकेट टीमें

विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित व अन्य। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर 22 नवंबर से आटा स्थित पंडित गोविंद नारायण तिवारी स्टेडियम में कालपी प्रीमियर लीग (केपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा। इसमें कालपी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की तकरीबन 300 टीमें खेलेंगी। अभी तक 253 टीमों को रजिस्ट्रेशन हो चुका हैं। एक माह तक चलने वाले केपीएल के सभी मैच दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित ने बताया कि केपीएल के आयोजन का उद्देश्य कालपी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाना है। जल्द ही ऐसा ही आयोजन पूरे जिले के लिए आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केपीएल की तैयारी एक साल से चल रही है। केपीएल में हिस्सा लेने वाली किसी भी टीम से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मैच टेनिस बाल से 10-10 ओवरों के और फाइनल मैच 20-20 ओवरों का होगा। लीग की विजेता टीम को एक लाख रुपये की धनराशि पुरस्कार में दी जाएगी। जबकि उपविजेता टीम को 75000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक मैच में मैन आप द मैच व पूरी सीरीज के लिए मैन आफ द सीरीज का भी पुरस्कार है। प्रतियोगिता का शुभारंभ सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा व पूर्व मंत्री मनोज पांडे आदि करेंगे। प्रेसवार्ता में केपीएल वर्किंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ राकेश द्विवेदी, प्रभाकर सिंह, अनिल पंडोखर, फिरोज अन्ना व फिरोज चांद आदि मौजूद रहे।
---------
रैना व कैफ भी होंगे आकर्षण
पूर्व ब्लाक प्रमुख ने बताया कि केपीएल की भव्यता को और अधिक बढ़ाने के लिए इसके मध्य में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना व मोहम्मद कैफ को भी बुलाया गया है। दोनों खिलाड़ी हिस्सा लेने वाली टीमों के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

---------
एलईडी में दिखेगा मैच का लाइव प्रसारण
प्रत्येक मैच के लाइव प्रसारण के लिए एलईडी वैन भी उपलब्ध रहेंगी। जो कि गांव गांव घूमेंगी और ग्रामीणों को उनके दरवाजे से ही मैदान में खेल रहे खिलाड़ियों की प्रतिभा से रुबरू कराएंगी।
-------
नारियल व पीले चावल से दिया जाएगा आमंत्रण
पूर्व ब्लाक प्रमुख के मुताबिक वे स्वयं कालपी क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को नारियल व पीले चावल देकर टूर्नामेंट के लिए आमंत्रित करेंगे। इसके अलावा सभी टीमों के खिलाड़ी भी अपने अपने गांव में पीले चावल देकर हर एक घर में निमंत्रण देने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें